स्मार्ट सिटी मिशन(SCM)-2022
Short Info:-स्मार्ट सिटी मिशन(SCM)-2022 हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अधिकारिक घोषणा की है कि सभी 100 स्मार्ट शहरों में स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के तहत एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (Integrated
Command and Control Centers -ICCCs) स्थापित किये जाएंगे। जो कि एक केन्द्र प्रायोजित योजना है, जिसे जून 2015 में “स्मार्ट सॉल्यूशंस” (Smart Solutions) के आवेदन के माध्यम से नागरिकों को उच्च गुणवत्ता के साथ जीवन जीने हेतु आवश्यक बुनियादी ढांँचा, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण प्रदान करने के लिये 100 शहरों को परिवर्तित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
साथियों आपको बता दे कि इस मिशन का उद्देश्य विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं के माध्यम से शहरों में रहने वाली भारतीय आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करना है।और हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की है कि सभी 100 स्मार्ट शहरों में स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के तहत एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (Integrated Command and Control Centers -ICCCs) स्थापित किये जाएंगे। ये ICCCs स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न राज्यों जैसे- तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में विकसित किये जा रहे है, जो कि ICCCs की कुल संख्या के मामले में अग्रणी हैं।
स्मार्ट सिटी मिशन(SCM)-2022 विशेषताएँ:-
स्मार्ट सिटी मिशन(SCM)-2022 के रणनीतिक घटकों में ‘क्षेत्र-आधारित विकास’ जिसमें शहर सुधार (Retrofitting), शहर नवीनीकरण (Redevelopment) और शहर विस्तार (Greenfield Development) शामिल हैं, साथ ही एक पैन-सिटी पहल, जिसमें शहर के बड़े हिस्से को कवर करते हुए ‘स्मार्ट समाधानों’ को लागू किया जाता हैं। योजना के मुख्य फोकस क्षेत्रों में पैदल मार्ग का निर्माण, पैदल यात्री क्रॉसिंग, साइकिल ट्रैक, कुशल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, एकीकृत यातायात प्रबंधन और मूल्यांकन शामिल हैं। यह योजना शहरी विकास को ट्रैक करने हेतु विभिन्न सूचकांकों का भी आकलन करती है।
जैसे- जीवन सुगमता सूचकांक, नगर पालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक, सिटी जीडीपी फ्रेमवर्क, जलवायु स्मार्ट शहरों का आकलन ढाँचा आदि।
स्मार्ट सिटी मिशन(SCM)-2022 स्थिति:
SCM के कार्यान्वयन की अवधि जून 2023 तक बढ़ा दी गई है।
SCM ने अब तक 140 से अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी, 340 ‘स्मार्ट सड़कों’, 78 ‘जीवंत सार्वजनिक स्थानों’, 118 ‘स्मार्ट वाटर’ परियोजनाओं और 63 से अधिक सौर परियोजनाओं को कवर किया है।
Total words- 420