प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022
Short info:- जैसा कि भारत सरकार द्वारा 2022 तक किसान भाईयों की आमदनी दो गुणी करने का वायदा किया गया है। उसी के मद्देनजर भारत सरकार की ओर से किसान भाईयो के लिए सिंचाई की सुविधा उपल्ब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया।इस योजना के माध्यम से देश के किसानो को अपने खेतो की सिचाई के लिए उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस सब्सिडी के द्वारा किसान को उन सभी योजनाओं के लिए भी प्रदान की जायेगी। जिसमे पानी की बचत, कमसे कम मेहनत और साथ ही खर्चे में भी बचत हो सकेगी। जिससे किसानों को अपने खेतो में सिंचाई करने में सुविधा होगी।
आज के इस आलेख में हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 का उद्देश्य क्या है? साथ हि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के लाभ क्या होंगे? और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? तो चलिए जानकारी का सिलसिला शुरू करते हैं, इसलिए आर्टिकल को बिना स्किप किए हुए पूरा पढ़ें।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 का उद्देश्य क्या है
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में जहा कि आज भी देश का तीन भाग कृषि पे ही अपना जीवन यापन कर रहा हो । लेकिन देश के किसानों को जमीन पर खेती करने की समस्या को देखते हुऐ सरकार आए दिन नये-नये कदम उठा रही हैं। इस योजना के ज़रिये देश के हर खेत को पानी” पहुँचाना है। इस Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana 2022 के माध्यम से ज्यादा ध्यान जल संसाधनों को अधिकतम उपयोग पर हैं, ताकि बाद और सूखे के आवेग से होने वाले नुकसान की रोकथाम की जा सके। ऐसा करने से उपलब्ध संसाधनों का कुशल उपयोग हो सकेगा और साथ ही किसानों को अधिक पैदावार मिलेगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के ज़रिये किसानो कि आय में भी बढ़ोतरी होगी ।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के लाभ क्या होंगे
1-इस योजना के लिए केंद्र द्वारा 75% अनुदान दिया जाएगा और 25% जो खर्चा रहेगा वह राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
2-इस योजना के वजह से ड्रिप/ स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजना का फायदा भी किसानों को प्राप्त होता है।
3-इस योजना में नये उपकरणों की प्रणाली के इस्तेमाल से 40-50 प्रतिशत पानी की बचत हो पायेगी और उसके साथ ही 35-40 प्रतिशत कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं उपज के गुणवत्ता में तेज़ी आएगी।
4- साल 2018 – 2019 के दौरान, केंद्र सरकार लगभग 2000 करोड़ खर्च करेगी, और अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना पर अन्य 3000 करोड़ खर्च होंगे।
5-इस योजना के वजह से देश खेती करने वाले किसानो को अपने खेतो में सिचाई के लिए उचित मात्रा में पानी उपलब्ध करना और उसके लिए सरकार सिचाई उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी ।
6- इसके तहत पानी की इसी कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है। जिससे किसानों को सिंचाई करने में सुविधा होगी ।
7-साथ हि जो ज़मीन कृषि के योग्य होगी उस ज़मीन तक इस योजना को पहुँचाया जाएगा।
8-इस योजना का लाभ देश के उन किसानो को पहुंचाया जायेगा जिनके पास अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि होगी और जल संसाधन होगा ।
9-Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 के माध्यम से कृषि में विस्तार होगा, उत्पादकता में वृद्धि होगी जिससे अर्थव्यवस्था का पूर्ण विकास होगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1-सबसे पहले आपको( प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2-अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इसके पश्चात आपको MIS Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3-इसके पश्चात आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
4-आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5-इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
6-अब आपको व्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
7-संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
Total words- 652