जल जीवन मिशन(JJM) 2022

जल जीवन मिशन(JJM) 2022

जल जीवन मिशन(JJM) 2022

जल जीवन मिशन(JJM) 2022

Short Info:-जल जीवन मिशन(JJM) 2022 जो कि वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था, खासकर के यह मिशन वर्ष 2024 तक ‘कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन’ (FHTC) के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की परिकल्पना का लक्ष्य लेकर चला है। और खासकर के जल जीवन मिशन 2022 का उद्देश्य जल को आंदोलन के रूप में विकसित करना है,ताकि इसे लोगों की प्राथमिकता बनाया जा सके, और यह मिशन ‘जल शक्ति मंत्रालय’ के अंतर्गत आता है।

 

जल जीवन मिशन(JJM)2022 की विशेषताएँ

 

1-जल जीवन मिशन(JJM)2022 स्थानीय स्तर पर पानी की मांग और आपूर्ति पक्ष के एकीकृत प्रबंधन पर केंद्रित है।

2-जल जीवन मिशन(JJM)2022 वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और पुन: उपयोग के लिये घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन जैसे अनिवार्य उपायों हेतु स्थानीय बुनियादी ढाँचे का निर्माण विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों/योजनाओं के साथ अभिसरण में किया जाता है।

3-इस मिशन जल के सामुदायिक दृष्टिकोण पर आधारित है तथा मिशन के प्रमुख घटक के रूप में व्यापक सूचना, शिक्षा और संचार शामिल हैं।

 

जल जीवन मिशन(JJM)2022 का उद्देश्य

 

1-खासकर के यह मिशन मौजूदा जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है; पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ-साथ सतत् कृषि को भी बढ़ावा देता है।

2-यह जल जीवन मिशन(JJM)2022 संरक्षित जल के संयुक्त उपयोग; पेयजल स्रोत में वृद्धि, पेयजल आपूर्ति प्रणाली, धूसर जल उपचार और इसके पुन: उपयोग को भी सुनिश्चित करता है।

 

जल जीवन मिशन(JJM)2022- (शहरी)

 

1-इस वित्तीय वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में सतत् विकास लक्ष्य-6 (SDG-6) के अनुसार, सभी शहरों में कार्यात्मक नल के माध्यम से घरों में पानी आपूर्ति की सार्वभौमिक कवरेज प्रदान करने हेतु केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत जल जीवन मिशन (शहरी) योजना की घोषणा की गई है।

2-यह जल जीवन मिशन (ग्रामीण) का पूरक है जिसके तहत वर्ष 2024 तक कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) के माध्यम से सभी ग्रामीण घरों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल की आपूर्ति की परिकल्पना की गई है।

 

जल जीवन मिशन(JJM)2022 का उद्देश्य:

 

1-इस मिशन के अंर्तगत नल और सीवर कनेक्शन तक पहुंच सुनिश्चित करना।

2-और जल निकायों का पुनरुत्थान।

3-साथ हि चक्रीय जल अर्थव्यवस्था की स्थापना।

 

Total words-426

 

 

 

Declaimer:- पूरी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से दिया गया है इसलिए यह वेबसाइट govtcareerportal.com किसी भी प्रकार की जिम्मेदार नहीं होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.